फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 14 Oct 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड में सरकारी सस्ता गल्ला यूनियन ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। बार-बार कोरे आश्वासन देकर गुमराह किया जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने ब्लाॅक अध्यक्ष गणेश कन्याल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार को विक्रेताओं का मानदेय मिलने के साथ ही बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए। वर्तमान में बहुत कम राशन दिया जा रहा है। केरोसिन तेल और चीनी पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। राशन विक्रेता रूप सिंह ने कहा कि मानदेय न मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। यूनियन सचिव भुवन भंडारी ने कहा कि कोरोना के समय में जहां हमने मुफ्त राशन बांटकर सरकार का सहयोग किया, वहीं वर्तमान में सरकार हमें दरकिनार कर रही है। प्रदर्शन में शमशेर सिंह चुफाल, हेम चंद्र उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह कन्याल, प्रहलाद सिंह बोरा, बसंत जोशी, कृष्ण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें