फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपखिया मेला: जयकारों के साथ उठा चौमू देवता का डोला, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद; मेले में उमड़ी भीड़

Sat, 12 Oct 2024 11:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

मूनाकोट के सौन पट्टी क्षेत्र का ऐतिहासिक चौपखिया मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। हजारों भक्तों ने चौमू देवता के जयकारे लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
चौपखिया मंदिर में भक्तों को आशीर्वाद देते चौमू बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूनाकोट के सौन पट्टी क्षेत्र का ऐतिहासिक चौपखिया मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। हजारों भक्तों ने चौमू देवता के जयकारे लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


मंदिर में सुबह पुजारियों ने पूजा-अर्चना की। मेला परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। दोपहर में मल्ली रियांसी से दो देव डोले उठे। पहले डोले में डंगरिया श्याम सिंह ने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। आचार्य सतीश जोशी, रमेश चंद्र पुनेठा आदि ने हवन-यज्ञ संपन्न कराया। मेले में स्थानीय हस्तशिल्पी अपने उत्पाद लेकर पहुंचे थे। पशुपालन में उपयोग होने वाले कई उपकरणों के साथ ही बर्तन आदि की दुकान भी मेले में सजाई गईं थीं। लोगों ने कृषि उपकरणों की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल और पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने संयुक्त रूप से किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खड़ायत, नंदन सिंह, उमेद सिंह, मनोज कुमार, मोहन सिंह, रवींद्र, पदम, योगेश चंद समेत श्रद्धालु मौजूद रहे। मेले में हर वर्ष रियांसी गांव से दो डोले लाए जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जाजरदेवल थाना प्रभारी प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल मेले में तैनात रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें