फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaukodi: नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं उत्तराखंड, यहां जरूर जाएं, ले सकते हैं बर्फबारी का आनंद, पढ़ें डिटेल

Tue, 12 Dec 2023 04:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

2024 के स्वागत के लिए अब कुछ ही समय बाकी है I ऐसे में प्रदेश में पर्यटकों का जमावड़ा होना शुरू हो जाता है I दुनियाभर से पर्यटक सुंदर नजारों का लुफ्त उठाने उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में पहुंचते हैI
विज्ञापन
1 of 4
बेड़ीनाग स्थित चौकोड़ी पर्यटक आवास गृह का विहंगम दृश्य। स्रोत: दीपक पंत
साल 2023 की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए पर्यटक पिथौरागढ़ की वादियाें का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों ने चौकोड़ी और मुनस्यारी स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के आवास गृहों की अग्रिम बुकिंग करा ली है। मुनस्यारी स्थित होटल, होम स्टे की भी 40 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। इससे होटल व्यवसायियों में भी उत्साह है।
विज्ञापन

2 of 4
चौकोड़ी - फोटो : अमर उजाला
सीमांत जिले में इस समय मौसम सुहावना है। सुबह-शाम ठंड जरूर है लेकिन दिन में गुुनगुनी धूप खिल रही है। इस समय बंगाली पर्यटक अच्छी तादाद में पहाड़ का रुख कर रहे हैं। चौकोड़ी पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि 90 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। कोलकाता और दिल्ली के पर्यटकों ने अग्रिम बुकिंग करा ली है।
विज्ञापन

3 of 4
चौकोड़ी - फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी टीआरसी के प्रबंधक केदार सिंह दानू ने बताया कि 20 से 31 दिसंबर तक की अग्रिम बुकिंग हो गई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडेय ने बताया कि अभी तक 40 फीसदी पर्यटकों ने अग्रिम बुकिंग कराई है। मुनस्यारी में होम स्टे और होटल करीब 60 है। पांडेय ने उम्मीद जताई कि अगले हफ्ते तक बुकिंग बढ़ जाएगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
चौकोड़ी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे पर्यटक
पिथौरागढ़ जिले में नए साल का जश्न मनाने के लिए आने वाले पर्यटक पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लेंगे। इसके अलावा पर्यटकों को उनकी पसंद के भी व्यंजन परोसे जाएंगे। चौकोड़ी टीआरसी के प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि पिछले वर्ष छलिया नृत्य का भी आयोजन किया गया था। यदि निगम मुख्यालय से निर्देश मिले तो इस बार भी छलिया नृत्य कराया जाएगा। पर्यटक शांतिपूर्ण माहौल में कैंप फायर का भी आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें