गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बीपीएल भाटगांव प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हो गये हैं।
भाटगांव के अनारखाड़ा मैदान चौड़ा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 185 रन बनाए। चौधारी गांव की टीम महज 69 रन पर ढेर हो गई। दूसरा मैच कुनारु गांव और जाखनी के बीच खेला गया। कुनारु गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। जाखनी की टीम ने 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर गुड्डू भाटिया, मनोज कार्की रहे। टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह भाटिया ने बताया कि फाइनल में विजेता टीम को 21000 और उप विजेता को दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।