फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था : पिथौरागढ़ नगर है या पार्किंग नगर

Thu, 16 May 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के सड़क और गलियां पार्किंग स्थल बन चुके हैं, जहां पर नजर जाती है वहां पर वाहनों की कतार दिखाई देती है। आंतरिक मार्गों पर वाहनों के पार्क होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है पर शायद ही पुलिस की नजर अंदर बेतरतीब पार्क हुए वाहनों पर जाती हो और कार्रवाई होती हो। संवाद न्यूज एजेंसी ने इसको लेकर पड़ताल की तो यह स्थिति सामने आई।
विज्ञापन





1- बीच रास्ते पर खड़े कर दिए वाहन

केएमओयू स्टेशन से पुरानी बाजार और नई बाजार को आने वाले रास्ते में पहुंची तो देखा कि पैदल रास्ते के बीचो-बीच कई वाहन पार्क किए गए हैं, जिस कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। पर इसे देखने की फुर्सत सरकारी महकमों को नहीं थी।


2-सिमलगैर में दोपहिया वाहन को बीच सड़क पर किया पार्क

टीम सिमलगैर पहुंची यहां दोपहिया और अन्य वाहनों को सड़क के बीचोबीच पार्क किया गया था जिस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यहां सुबह और शाम के वक्त सर्वाधिक भीड़ रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों को होती है।
विज्ञापन




3- डीएफओ कार्यालय के पास भी खड़े रहते वाहन

इसके अलावा डीएफओ कार्यालय और खड़कोट जाने वाले रास्ते में भी कई दोपहिया और चारपहिया वाहन पार्क रहते हैं। लोगों ने इन वाहनों को रास्तों से हटाकर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने की मांग की है।



4- सिर्फ एक पार्किंग स्थल तैयार हो सका

पिथौरागढ़ में चौपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए देव सिंह मैदान के पास 350 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कोई अन्य व्यवस्थित पार्किग स्थल नहीं है। बाजार क्षेत्र में सड़क पर एक तरफ तीन दिन और तीन दिन दूसरी तरफ सड़क पर वाहन खड़े करने की व्यवस्था बनाई गई है। बाजार क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के लिए कोई पार्किंग स्थल नहीं है। ऐसे में लोगों के पास सड़क पर ही वाहन खड़ा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। शहर में कई जगहों पर वाहनों की कतारें लगी होती है।
कोट



नगर के आंतरिक हिस्सों के लिए जाने वाले रास्ते और गलियों को देखा जाएगा। वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - परवेज अली, सीओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें