चंपावत। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के तहत अंडर 19 राज्य स्तरीय हैंडबाल में चंपावत की चैंपियन बन गई है। 22 से 24 अगस्त तक देहरादून में आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में चंपावत की बालिकाओं ने ऊधमसिंह नगर को 13-8 गोल से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। खेल विभाग के हैंडबाल कोच महेश चुफाल के नेतृत्व में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। टीम के प्रदर्शन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत, जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी यशवंत कुमार, प्रधानाचार्य नवोदय केके तिवारी, सुरेश जोशी आदि ने बधाई दी है।