पाटी (चंपावत)। मतदान शुरू होते ही मौनकांडा निवासी युवा मतदाता चाहत मौनी ने मंगलवार सुबह ठीक आठ बजे पहला वोट डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि पहली बार वोट डालने का अनुभव बेहद खास रहा। लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा बनने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने भी युवा मतदाता के उत्साह की सराहना की।