फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करेगा सीजीआरएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण काल तक बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) पिथौरागढ़ ने दफ्तर या डाक से बिजली से जुड़ी शिकायत न कर पाने वाले बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन (ईमेल से) शिकायत दर्ज कराने को कहा है। इसके लिए ईमेल और फोन नंबर जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन दर्ज होने वाली शिकायतों को भी मंच ऑफलाइन की तर्ज पर निस्तारण की कार्यवाही अमल में लाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के सभी घरेलू और व्यवसायिक बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं से जुड़ी शिकायतें ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन दर्ज कराने का निर्णय लिया है। मंच के तकनीकी सदस्य पीसी द्विवेदी और उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट ने पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के बिजली उपभोक्ताओं से खंड स्तर पर निस्तारित न होने वाली शिकायतों को मंच के समक्ष लिखित और ईमेल के माध्यम से दर्ज कराने की अपील की है। कोरोना संक्रमण तक अपने घर और गांव से ही ईमेल के माध्यम से शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ताओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए दफ्तर खुलने के समय तक दूरभाष पर भी शिकायत दर्ज कराने की जानकारी ले सकेंगे। ताकि कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपभोक्ताओं के हित में शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकेंगी। सभी शिकायतें विद्युत अधिनियम में दिए गए प्रावधान के तहत निस्तारित होंगी। --::: इन सेवाओं में दिक्कत तो करें शिकायत ::- बिजली उपभोक्ता बिजली के बिल, नए मीटर, पुराने मीटर बदलने, मीटर खराब होने, लो वोल्टेज, बिजली की झूलती तारें, बिजली का नया पोल लगाने, पुराने बदलने, ट्रांसफार्मर बदलने जैसी समस्याओं को लेकर बिजली उपभोक्ता मंच के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं। --::: यहां दर्ज कराएं शिकायत :: कार्यालय, विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, गुलेरिया भवन, कैंट रोड, पिथौरागढ़। फोन-05964-223075, टोल फ्री नम्बर-18004190405, ईमेल- cgrfpithoragarh@gmail.com.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें