डीएम को ज्ञापन सौंपती भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। भाजपा महिला मोर्चा ने जिले के प्रमुख स्थलों पर महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला बोहरा और उपाध्यक्ष लीला बनंग्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपा। महिला नेत्रियों ने कहा कि पिथौरागढ़ नगर के सिल्थाम, कुमौड़, जाखनी, चंडाक, घंटाकरण, अपटेक तिराहे पर लगे सीसीटीवी खराब पड़े हैं। सड़कों पर आए दिन कई तरह की आपराधिक घटनाएं होती हैं। सीसीटीवी लगे होंगे तो इस तरह की घटनाओं पर पुलिस नजर रख सकेगी। डीएम ने इस मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।