फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम

Sat, 13 May 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल ने परचम लहराया है। 12वीं में विद्यालय के 21 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में 46 बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर प्रबंधक भुवन भाकुनी ने सभी मेधावियों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन


मानस एकेडमी में 12वीं में 16 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में इस विद्यालय के 15 बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। एशियन पब्लिक स्कूल के 12वीं के पांच बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में 12 बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल हाईस्कूल और इंटर में 10-10 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल पब्लिक में 12वीं में छह छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में 19 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल, सोरवैली पब्लिक स्कूल, ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल, लिटिल ऐंजल पब्लिक स्कूल बेड़ीनाग के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें