फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी पार कर नेपाल जाने का प्रयास कर रहे सात नेपालियों को पकड़ा

विज्ञापन
धारचूला के बलुवाकोट में नदी पार करने के प्रयास में पकड़े नेपाली। धारचूला शालू दताल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के छारछुम के पास महाकाली नदी पार कर नेपाल जाने का प्रयास कर रहे सात नेपालियों को एसएसबी के गश्ती दल ने पकड़ लिया। यह सभी मदकोट में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद सातों को ठेकेदार के पास भेज दिया है। छारछुम के पास गश्त कर रहे एसएसबी के एएसआई तजबर सिंह, कांस्टेबल मनोज पैतोला, जितेंद्र सिंह और प्रवीन कुमार ने सुबह छह बजे नदी पार करके नेपाल जाने की कोशिश कर रहे सागर ठगुन्ना, मोहन ठगुन्ना, करन धामी, नरेश टम्टा, प्रकाश धामी, बहादुर टम्टा तथा मनवीर को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने मदकोट से आने की बात कही। एसएसबी ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। बलुवाकोट के थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ ने उनसे पूछताछ की, जिसमें मजदूरों ने कहा कि उन्हें पुल खुलने की जानकारी मिली मिली थी इसीलिए ठेकेदार को बिना बताए पैदल चलकर यहां पहुंच गए थे। हाथ मुंह धोने को नदी में उतरे थे इसी बीच एसएसबी ने उन्हें पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सातों नेपाली जंगल के रास्ते आए थे। इसकी सूचना ठेकेदार को देने पर ठेकेदार ने गाड़ी भेजी जिसमें सभी को मदकोट भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें