फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा सामान से लदा कैंटर

Wed, 09 Aug 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पाताल भुवनेश्वर से दोलाबलिया रावलखेत सड़क में दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा कैंटर। फोटो स्रोत- ग्र
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पाताल भुवनेश्वर से दौलावलिया रावलखेत जाने वाली 17 किलोमीटर सड़क दुर्घटना को दावत दे रही है। मंगलवार को सामान से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों की मदद से ट्रक में लदा सामान बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

जनवरी 2021 में सड़क निर्माण का कार्य पूरा हुआ। उस समय हुए डामरीकरण पर सवाल खड़े करते हुए लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर, सीएम और डीएम को पत्र लिखकर शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान समय में सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है।
स्थानीय देवेंद्र सिंह मेहरा, शंकर सिंह खाती, प्रधान रेखा देवी और प्रधान रजनी देवी का कहना है कि लंबे समय से सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। सड़क के बदहाल होने से करीब 10,000 लोग परेशान हैं। सड़क का काम एनपीसीसी कंपनी के पास है और उनका क्षेत्रीय कार्यालय मुनस्यारी में है। इस संबंध में जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें