फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एलटी परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने उठाई नियुक्ति की मांग

Sun, 18 Oct 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एलटी परीक्षा उत्तीर्ण 585 नए अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द नियुक्ति देने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2024 में एलटी के कुल 1544 पदों पर भर्ती परीक्षा हुई थी। इनमें से 1352 पदों पर अभ्यर्थियों को पहले ही नियुक्ति मिल चुकी है। परीक्षा के कुछ प्रश्नों के उत्तर को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। न्यायालय ने कुछ उत्तर गलत पाए, जिसके बाद अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक दिए गए। आयोग ने संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया, जिससे 585 नए अभ्यर्थी मेरिट में आ गए। आयोग ने इन पदों पर आवश्यकतानुसार नियुक्ति देने की बात कही थी, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हुई है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें