चंपावत। गोरलचौड़ वार्ड निवासी एक परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब रहा। दिल्ली से मतदान के लिए आए सौरभ जोशी के परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में नहीं था। उनके साथ ही परिवार के हरीश चंद्र जोश, खीमा देवी, हेमा जोशी, रमेश चंद्र जोशी, नेहा जोशी, ऋतु जोशी, पूजा जोशी का नाम नहीं है। जबकि पिछले बार हुए पालिका चुनाव में सभी ने मतदान किया। इसके अलावा कई जगह मतदाता सूची में लोगों के नाम नहीं होने के कारण वह मतदान नहीं कर सके।