फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल के श्रद्धालु कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना

Fri, 21 Jul 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। स्थानीय भक्तों का 11 सदस्यीय दल हरिद्वार से कांवड़ लेने गया है। बम भोले के जयघोष के साथ यह दल रवाना हुआ। क्षेत्र के प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर में कांवड़ लाने की प्रथा वर्ष 2016 से शुरू की गई। भक्तों ने शुक्रवार को कलश में त्रिवेणी संगम से क्रांति, बहुला, रामगंगा नदी के जल को भरकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रधान पुजारी गिरीश चंद्र भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, हरीश भट्ट, शिव भूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सामंत, सचिव महेश चंद्र पाठक, प्रमोद उपाध्याय ने कलश देकर जत्थे को रवाना किया। यात्रा के दौरान भक्त नदियों को स्वच्छ रखने का भी संदेश देंगे। जत्था महादेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में कांवड़ लेने गया है। इसमें बलवंत सत्याल, दिनेश सत्याल, अनिल कार्की, चारु चंद्र उपाध्याय, भास्कर भट्ट, ज्योति भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


कलश यात्रा के साथ कुमौड़ में भागवत कथा शुरू

थल/पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के मोहल्ला कुमौड़ में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया है। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भागीदारी की।
कलशयात्रा के बाद विधिपूर्वक कथा हुई। उर्ग गांव के पंडित पुरुषोत्तम जोशी मुख्य आचार्य और मुख्य कथा वाचक पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री हैं। भागवत कथा में रोजाना संगीतमय कथा और भजन, कीर्तन होंगे। आयोजक इंजीनियर ललिता प्रसाद जोशी और रेनू जोशी ने अधिकतम श्रद्धालुओं से कथा सुनने का आह्वान किया है। श्रीमद्भागवत कथा का समापन 28 जुलाई को भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन




वहीं थल के बालेश्वर मंदिर में 24 जुलाई से सात दिनी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा होगी। खोलीमाली निवासी 24 साल के आचार्य नीरज उपाध्याय कथा सुनाएंगे। भागवत में पूर्वांग कर्म और नित्य कर्म पाठ के पीयूष उपाध्याय करेंगे। कथा के आठवें दिन पारायण, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आचार्य उपाध्याय ने अधिकाधिक लोगों से कथा सुनकर पुण्य का भागी बनने का आह्वान किया है।


गोल्ज्यू मंदिर में चार अगस्त से शुरू होगी सात दिनी कथा

चंपावत। जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर में चार अगस्त से सात दिनी भागवत कथा होगी। इसकी तैयारी के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कथा के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम तय किए गए। बताया कि तीन अगस्त को गणेश पूजा, चार अगस्त को कलश यात्रा होगी। इस दौरान बाल व्यास कपिल देव महाराज कथा सुनाएंगे। बैठक में गणेश नाथ, प्रकाश नाथ, सुरेंद्र नाथ, दिनेश नाथ, महेंद्र सिंह, हरीश पांडेय, हरीश नाथ, ललित मोहन, गोपाल नाथ, विकास गिरि आदि रहे।

पिथौरागढ़ में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें