फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बटरफ्लाई काउंट सीजन फोर से होगी नई तितलियों की खोज

Thu, 30 Mar 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में बटरफ्लाई काउंट सीजन फोर से नई तितलियों को खोजने का प्रयास किया जाएगा। वन विभाग के सहयोग से विंग्स फाउंडेशन तीन से 14 अप्रैल तक जिले में नई तितलियों को खोजने का काम करेगी।
विज्ञापन


जिले में कई ऐसी तितलियों की प्रजातियों का संसार बसा है जो बमुश्किल ही दिखाई देती हैं। इन्हें अब तक कैमरे में कैद नहीं किया जा सका है। भारत में 1500 तितलियों की प्रजातियां मिलती है। इसमें से 500 उत्तराखंड राज्य में मिलती है जबकि 260 तितलियां पिथौरागढ़ में पाई जाती हैं। इसमें राष्ट्रीय तितली ओरेंज ओकलीफ और राज्य तितली कॉमन पीकॉक भी पिथौरागढ़ क्षेत्र में मिलती हैं।

विंग्स फाउंडेशन पिछले तीन साल से बटरफ्लाई काउंट सीजन के माध्यम से तितलियों की खोज में लगा है। इसमें लोगों की भी मदद ली जाती है।

विंग्स फाउंडेशन सराहनीय कार्य कर रही है। नई तितलियों की फोटो और जानकारी उपलब्ध कराने वाले को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिले में जैव विविधता का अनोखा संसार है। इसकी खोज बेहद जरूरी है। इस दौरान लोगों को उनके क्षेत्र में मिलनी वाली तितलियों के बारे में जानकारी देकर उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। -जीवन मोहन दगाडे, डीएफओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन


बटरफ्लाई काउंट सीजन फोर में नई तितलियों को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। जिले में कई तितलियां मिलती हैं जिनकी जानकारी लोगों को नहीं होती है। अगर उन्हें कोई तितली मिलती है तो उसका फोटो वाट्सएप नंबर 9756202345 में भेज सकते हैं। उन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा। -जगदीश भट्ट, निदेशक विंग्स फाउंडेशन, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें