फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोहाघाट में आज जुलूस निकालेंगे व्यापारी

Mon, 24 Jul 2023 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोहाघाट क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का खुलाशा न होने पर आंदोलन की रणनीति पर विचार करते लो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हो रही चोरी आदि आपराधिक घटनाएं न रुकने से लोगों में नाराजगी है। इसके विरोध में व्यापारी और नागरिक सोमवार को जुलूस निकालेंगे। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता और व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय के संचालन में रविवार को हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नागरिकों ने कहा कि अवैध शराब खुलेआम बेची जा रही है। इससे नशाखोरी, चोरी, झगड़े समेत कई प्रकार की अराजकता बढ़ रही है। एक सप्ताह में एक बाइक और एक स्कूटी चोरी हो चुकी है। इसके बावजूद न चोरी रुक रही है और न ही पुरानी घटनाओं का खुलासा हो पा रहा है। इसके विरोध में सोमवार दोपहर तीन बजे नगर पालिका के बरातघर से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकालने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में अमित जुकरिया, ललित राय, सभासद राजकिशोर, भुवन बहादुर, नवीन नाथ, संजय वर्मा आदि थे।

मिलकर सुलझाएंगे केमिस्ट एसोसिएशन की समस्याएं

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। महाकाली केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को स्थानीय बरातघर में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कोठारी ने कहा कि केमिस्ट और ड्रगिस्ट की समस्याओं को सुलझाने की जरूरत है। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष महेश चंद्र पंत को उनके कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर बधाई दी गई। बैठक में कमलेश पंत, कमल पंत, प्रदीप पंत, नारायण सिंह, भगवती पंत, मदन मोहन सिंह रावत, महिपाल खाती, प्रदीप, कमलेश, नीरज आदि रहे।

लोहाघाट क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का खुलाशा न होने पर आंदोलन की रणनीति पर विचार करते लो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें