फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन में दवा न मिलने पर व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन में दवा न मिलने पर व्यापारी अशोक पंगरिया (43) की अचानक मौत हो गई है। अवसाद के चलते अशोक का बरेली के राममूर्ति अस्पताल से इलाज चल रहा था। एक सप्ताह पहले उनकी दवाइयां खत्म हो गईं थीं। दवाई न खाने से परेशानी बढ़ी तो मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल आकर अपनी परेशानी डाक्टरों को बतायी। अस्पताल से दवाइयां लेने के बाद भी रात में परेशानी अधिक होने से अशोक की मौत हो गई। परिवार में माता माधवी देवी, पत्नी ममता, 11 और आठ वर्ष के दोनों बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। अशोक की मौत से परिवार पर आजीविका का संकट छा गया है। मृतक का अंतिम संस्कार झूलाघाट के श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई प्रकाश पंगरिया ने दी। सोशल डिस्टेंस के चलते श्मशान घाट पर कम लोग ही पहुंच पाए। निधन पर विधायक विशन सिंह चुफाल, ब्लाॅक प्रमुख नीमा वल्दिया, भाजपा ब्लाॅक अध्यक्ष योगेश चंद, विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, जिला पंचायत सदस्य निर्मला महर, पूर्व प्रधान सुरेंद आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधिका चंद, शंकर खड़ायत, रोहित डिक्टिया, नवीन भट्ट, मोहन भट्ट, दशरथ खड़ायत ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें