झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी मेडिकल कॉलेज नेपालगंज की बस ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है। नेपालगंज मेडिकल कॉलेज की बस से 17 चिकित्सक और अन्य लोग दार्चूला में मेडिकल शिविर लगाने के लिए जा रहे थे।
दशरथ चंद राजमार्ग में पाटन नगरपालिका आठ के अनारखोली में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। खोड़प्या प्रहरी चौकी इंचार्ज सहायक प्रहरी निरीक्षक गणेश विक ने बताया कि जंग बहादुर चौधरी (35), शिशिर बहादुर खड़का (32), रीता देवकोटा (44), सावित्री पौडेल (46), सुनीता खड़का (48) और ललिता गुरुंग घायल हो गए (40)। वाहन चालक चालक सुनील श्रेष्ठ (46) को हल्की चोट आई है। संवाद