फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के साथ ब्राडबैंड भी ठप, सीमांत क्षेत्र में कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। बीएसएनएल की संचार सेवा दूसरे दिन भी ठप रही। कुछ स्थानों पर मोबाइल सेवा के साथ ही इंटरनेट सेवा के बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटरनेट ठप होने से बैंक, कोषागार, तहसील, विकासखंड सहित तमाम विभागों में कामकाज प्रभावित रहे। अल्मोड़ा एक्सचेंज में उपकरण फुंकने से पिथौरागढ़ जिले की संचार सेवाएं सोमवार की रात से ठप हो गई थी। मंगलवार को पूरे दिन मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बाधित रही। बुधवार को भी सेवाओं में सुधार नहीं हुआ। इसके चलते बीएसएनएल के उपभोक्ता परेशान रहे। अधिकांश लोगों के पास बीएसएनएल का ब्राडबैंड होने से कामकाज प्रभावित रहे। इंटरनेट सेवा के बाधित होने से सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज सुचारु रूप से नहीं हो सका। उधर गंगोलीहाट में संचार सेवाएं ठप होने से पोस्ट आफिस, विकासखंड, ट्रेजरी, तहसील कार्यालय और बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। मोबाइल फोन शोपीस बने हुए हैं। ---::: बीएसएनएल संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी ::: पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। 14 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण बीएसएनएल के संविदा कर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। गंगोलीहाट एक्सचेंज में तैनात बीएसएनएल कर्मचारी शेर सिंह का कहना है कि उन्हें 14 माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे उनके सामने बच्चों के भरण-पोषण की समस्या भी आ गई है। यदि उन्हें शीघ्र वेतन नहीं दिया गया तो वे अपने बच्चों को साथ लेकर बीएसएनएल कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। इधर व्यापार संघ भी संविदा कर्मियों के पक्ष में आ गया है। गंगोलीहाट व्यापार अध्यक्ष हरीश धानिक ने कर्मचारियों को शीघ्र मानदेय देने और बीएसएनएल की सेवाओं में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें