झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बीएसएनएल की लाइन में खराबी आने से सीमांत क्षेत्र की संचार सेवा चरमरा गई है। इससे एसबीआई, ग्रामीण बैंक, स्वास्थ्य केंद्र, पोस्ट ऑफिस सहित सरकारी संस्थानों में कामकाज प्रभावित रहे। लाइन खराब होने से मजिरकांडा, झूलाघाट के टावर और दूरभाष केंद्र झूलाघाट में कनेक्टिविटी नहीं है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगाें ने बार-बार लाइन में आने वाले फाल्ट को स्थायी रूप से दूर करने की मांग की है। इधर बीएसएनएल के एसडीई मोहम्मद खालिद ने बताया कि ओएफसी में टेक्नीशियन टीम खराबी ढूंढने में जुटी है। जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी। संवाद