धारचूला। 67 आरसीसी ग्रीफ ने लॉकडाउन चलते व्यास घाटी में पर्यटन और यात्रा नहीं होने के कारण बेरोजगार हुए स्थानीय 200 महिलाएं और पुरुषों को उनके योग्यता के आधार पर 15 हजार रुपये की प्रति माह की मजदूरी पर रोजगार दिया। और छूटे हुए लोगों की मांग पर ग्रीफ के अधिकारियों ने उनके योग्यता के आधार पर रोजगार देने का आश्वासन दिया है। लॉक डाउन के चलते रोजगार देने पर ग्रीफ के अधिकारियों की जमकर तारीफ हो रही है।