फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ ने दो दिन में बनाया 100 फुट लंबा वैलीब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बीआरओ ने तवाघाट-सोबला सड़क पर भैतिगाड़ में दो दिन में 100 फुट लंबा वैलीब्रिज बना दिया है। 31 जुलाई को अतिवृष्टि से भैतिगाड़ का जलस्तर बढ़ने से वैलीब्रिज बह गया था। बीआरओ ने यहां पर पूर्व में अस्थायी व्यवस्था कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई थी।
विज्ञापन

बीआरओ के 67 आरसीसी के कमांडिंग ऑफिसर मेजर अंकित दत्ता की टीम ने एक सप्ताह पहले अपरमेंट का कार्य पूरा किया। इसके बाद मंगलवार शाम से अधिकारियों और 25 मजदूरों ने 100 फुट का वैलीब्रिज मात्र दो दिन तैयार कर दिया जिसके बाद यातायात सुचारु हो पाया। न्यू सोबला के प्रधान अंजू रोकाया और उप प्रधान गजेंद्र रोकाया ने कहा कि बीआरओ ने इतने कम समय में ब्रिज तैयार कर लोगों को राहत दी है।
ब्रिज बनने के बाद 20 से अधिक गांवों के साथ-साथ सीमा सुरक्षा में लगे जवानों को भी यातायात में सहूलियत होगी। पहले बीआरओ ने अपने वाहन को ब्रिज पर चलाया जिसके बाद अन्य वाहनों को अनुमति दी। इस दौरान बीआरओ के एई एके निराला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें