फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंडिकाघाट और आंवलाघाट में 17 साल से नहीं बन पाए पुल

Sat, 15 Jul 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम को पत्र देते पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से गंगोलीहाट को जोड़ने के लिए चंडिकाघाट और आंवलाघाट में स्वीकृत दो पुल 17 साल बाद भी नहीं बन पाए हैं। दोनों पुलों के बनने के बाद जहां धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा वहीं गंगोलीहाट से जिला मुख्यालय की दूरी 20 से 30 किमी कम हो जाएगी। पुल के निर्माण के लिए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने डीएम को पत्र भेजकर जनहित में शीघ्र पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम को दिए ज्ञापन में खाती ने कहा कि आंवलाघाट रामगंगा नदी पर 35 मीटर लंबे पुल और चंडिकाघाट में 80 मीटर लंबे पुल को वर्ष 2006 में स्वीकृति मिल गई थी। 17 साल बीतने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इन दोनों स्थानों पर पुल निर्माण के बाद गंगोलीहाट विकासखंड कनालीछीना विकासखंड और जिला मुख्यालय से जुड़ जाएगा। साथ ही जिला मुख्यालय की दूरी 20 से 30 किमी तक घट जाएगी। यही नहीं पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका मंदिर और चंडिका मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी।
पुल के निर्माण बाद पिथौरागढ़-घाट-गंगोलीहाट सड़क के बंद होने पर लोग इन दोनों सड़कों का इस्तेमाल कर सकते हैं। खाती का कहना है कि इस संबंध में वह लोनिवि बेड़ीनाग के एसई, डीएम, सचिव, प्रमुख सचिव और सीएम को भी पत्र भेज चुके हैं। इसके बाद भी जनहित में पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र पुल का निर्माण कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें