फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाला, मास्क व सैनेटाइजर के साथ आए दूल्हा दुल्हन

विज्ञापन
जय माला में मास्क व सैनेटाइजर के साथ दुल्हा दुल्हन। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना के कारण अब शादी विवाह में होने वाली रस्में भी बदली-बदली नजर आ रही है। दूल्हा दुल्हन हाथ में सैनिटाइजर व मुंह पर मास्क लगाए मंडप में नजर आ रहे है। डीडीहाट के हाटथर्प निवासी महिपाल सिंह कफलिया के पुत्र लवी कफलिया का विवाह नारायण नगर के लेजम कांडा निवासी महिमन सिंह की पुत्री हेमलता के साथ हुआ। मंडप में आने से पूर्व दूल्हा व दुल्हन जयमाला में मुंह पर मास्क व हाथ में सैनिटाइजर के साथ नजर आए। दोनों ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाली। इसके बाद दोनो ने मास्क लगाकर ही सात फेरे लिए। लॉकडाउन के चलते दोनों पक्षों की ओर से शामिल हुए 50 लोगों ने मास्क का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें