फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दोनों पुजारियों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Tue, 25 Jul 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
घायल पुजारी भूपाल दत्त भट्ट।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घुनसेरा गांव में मंदिर के दो पुजारियों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में दोनों पुजारियों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव के भगवती मंदिर के पुजारी भूपाल दत्त भट्ट और सुभाष भट्ट के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें सुभाष भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुभाष भट्ट के परिजनों की ओर से जाजरदेवल थाने में तहरीर सौंपी। पुलिस ने जाजरदेवल थाने में भूपाल दत्त के खिलाफ केस दर्ज किया। मारपीट में पुजारी भूपाल दत्त भट्ट भी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह मंदिर में जल चढ़ाने गए थे। इस दौरान सुभाष भट्ट ने उनके सिर में पीछे से वार कर दिया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें