फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विधानसभा क्षेत्रों के लिए बूथवार ईवीएम आवंटित

Tue, 02 Apr 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ईवीएम के द्वितीय रेंड माइजेशन के दौरान अ​धिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनि​धि। स
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रेक्षक सामान्य सत्यप्रकाश ने अल्मोड़ा से वर्चुअल माध्यम से किया। इसके बाद पिथौरागढ़ और चंपावत जिले की विधानसभाओं के लिए ईवीएम का बूथवार आवंटन किया गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के मतदेय स्थल के अतिरिक्त सेक्टर, जोनल, एआरओ को रिजर्व सहित 3,24,324 बैलेट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट दी गईं। इसी तरह डीडीहाट के लिए 2,03,223, पिथौरागढ़ के लिए 2,11,234 और गंगोलीहाट के लिए 2,18,257 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट आवंटित की गईं।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार, नोडल अधिकारी ईवीएम गौरव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद शरीफ समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह चंपावत जिले में लोहाघाट के मतदेय स्थल के अतिरिक्त सेक्टर, जोनल और एआरओ को रिजर्व सहित कुल 290-290 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट जबकि चंपावत के लिए 279-279 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट आवंटित की गईं।
रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एआरओ आकाश जोशी, रिंकू बिष्ट, नोडल ईवीएम केके श्रीवास्तव, सहायक नोडल रोहित जोशी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या,डीआईओ एनआईसी मोहित शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें