पिथौरागढ़ में आयोजित शरदोत्सव में डॉ.पीतांबर अवस्थी की पुस्तक उत्तराखंड की जागर कथाएं का विमोचन
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डॉ. पीतांबर अवस्थी ने उत्तराखंड की जागर गाथाएं पुस्तक लिखी है। इसमें डॉ. अवस्थी ने सभी प्रमुख लोक देवताओं के जागरों का उल्लेख किया है। शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी में नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने इसका विमोचन किया। वक्ताओं ने कहा कि जागरों पर संकलित की गई इस पुस्तक से लोग उत्तराखंड के लोक देवताओं की गाथाओं से परिचित हो सकेंगे।
ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय के निदेशक एवं पूर्व शिक्षक डॉ. अवस्थी लंबे समय से साहित्य सृजन में जुटे हैं। पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाने वाले डॉ. अवस्थी की इससे पूर्व मंजुल, रोगनाशी जड़ी-बूटियां, हिमालय, मासिक धर्म अपवित्र क्यों, बोध काथ कुमाऊंनी, कुमाऊंनी काव्य संग्रह परछाई, बेटियां, अभियान एक दस्तावेज, स्तवनम, कुमाऊंनी खंड काव्य पंचप्रिया, जिंदगी जरूरी है, उत्तराखंड के परंपरागत जल स्रोत, पिताश्री के प्रिय भजन आदि पुस्तकें छप चुकी हैं। पुस्तक के विमोचन अवसर पर कवि प्रकाश जोशी शूल, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त हेमा थलाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी, एनबी पांडेय, सभासद दिनेश कापड़ी, विक्की वाल्मीकि, रंगकर्मी हेमराज बिष्ट, गोविंद बिष्ट आदि थे।