झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले के सेरा से लगे खुटिया के पास काली नदी में एक युवती का शव उतराता मिला। युवती की पहचान दार्चुला लेकम गांवपालिका 4 की दमसैना गांव निवासी हेमंती गिरी (22) के रूप में हुई है। जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलराम पांडे ने बताया कि हेमंती गिरी 22 जून से लापता थी। काफी ढूंढखोज के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था। उन्होंने बताया कि युवती काली नदी में कैसे गिरी इसकी जांच की जाएगी। प्रहरी ने युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद