फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुनेड़ी वार्ड में मादा तेंदुए का शव मिला

Mon, 01 Apr 2024 02:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के पुनेड़ी वार्ड में मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 18 सेरा पुनेड़ी के पुनेड़ी क्षेत्र के घटयुडी तोक में शनिवार की सुबह लोगों को एक तेंदुए का शव नजर आया। निवर्तमान सभासद ललित मोहन पुनेड़ा ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्राधिकारी पूरन सिंह देउपा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। तेंदुआ मादा थी और उसके गले पर गहरे दांतों के घाव और शरीर पर खरोंच के निशान थे। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए के आपसी संघर्ष में मौत हुई होगी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृत मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 14 माह थी। उसके सभी अंग सुरक्षित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें