फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बॉबी धामी बने जूनियर हॉकी टीम का हिस्सा

Thu, 27 Jul 2023 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बॉबी धामी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के कत्यानी निवासी बॉबी धामी भारतीय जूनियर हॉकी टीम में फोर नेशन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन पर जिला और राज्य में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बॉबी जर्मनी में 18 से 22 अगस्त तक होने वाले फोर नेशन प्रतियोगिता में अपने खेल का हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता में भारत, इंग्लैंड, स्पेन और मेजबान जर्मनी शामिल हैं। इससे पूर्व भी बॉबी को भारतीय जूनियर हॉकी टीम उपकप्तान नियुक्त किया गया था।
बॉबी ने इससे पूर्व जून 2022 में लुसाने स्विट्जरलैंड में आयोजित एफआईएच फाइव एस में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर स्वर्ण पदक जीता था और 2021 जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। बॉबी ने कक्षा 6 से 11वीं तक स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिला हॉकी संघ सचिव भूपाल चुफाल, अशोक ठकुराठी, हेमंत खोलिया, हॉकी कोच विनय किशोर आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें