फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: बोर्ड परीक्षाएं की तिथि तय होने के बाद हो रही अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति

Fri, 10 Feb 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य में बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होनी वाली है। शिक्षा विभाग जिले में रिक्त पड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति अब कर रहा है। अभिभावकों का कहना है कि अब अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने का कोई फायदा नहीं है। इतने कम समय में नए अतिथि शिक्षक बच्चों का पाठ्यक्रम कैसे पूरा कर पाएंगे। सरकार को पहले नियुक्त करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और गणित के 70 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 26 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। शेष पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले अभिभावक रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहे थे।

पिथौरागढ़ जिले में 12612 छात्र-छात्राएं देंगे बोर्ड परीक्षा
पिथौरागढ़। जिले में 12612 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाएं देंगी। इंटरमीडिएट में 6389 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे जिसमें 3343 छात्र और 3046 छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल में 6223 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे जिसमें 3264 छात्र और 2959 छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा हाईस्कूल में 64 और इंटरमीडिएट में 146 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। इस बार परीक्षा के लिए 87 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 20 केंद्र संवेदनशील और एक केंद्र अतिसंवेदनशील है। इस बार जीआईसी टिम्टा, बिर्थी और पिल्खी तीन नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है जिसमें से 26 पदों पर नियुक्ति कर दी गई है। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक है उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी जा रही है। -अशोक कुमार जुकरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें