फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: दो साल के मासूम को धारदार हथियार से काट दिया, जिस घर में पला-बढ़ा वहीं बहा दिया खून

Wed, 23 Nov 2022 04:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।

सार

कुशल सिंह की बहू कविता देवी पत्नी रमेश सिंह कुंवर आंगन में अपने दो साल के बेटे वंश की मालिश कर रही थी तभी सनकी गगन सिंह ने मासूम वंश को धारदार हथियार से काट दिया। बचाव के लिए आए कुशल सिंह को भी उसने गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
दो साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला के गर्गुवा गांव मेें दो साल के मासूम की जान लेने वाले गगन सिंह ने उसी परिवार में खून बहा दिया जहां वह भी पला बढ़ा था। वह बचपन में अपने जीजा स्व. भीम सिंह के घर में रहता था। भीम सिंह और उनके छोटे भाई वंश के दादा कुशल सिंह कुंवर का मकान एक साथ है। ऐसे में गगन सिंह का दोनों घरों में बराबर दखल था। बाद में वह इसी घर में रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन


धारचूला के गर्गुवा गांव के सोप तोक निवासी कुशल सिंह कुंवर के बड़े भाई स्व.भीम सिंह का कोट छापरी दार्चुला नेपाल निवासी साला गगन सिंह रविवार को अपनी दीदी कैंची देवी के घर आया था। बताया जा रहा है कि कैंची देवी और कुशल सिंह कुंवर के परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर मामूली झगड़ा हुआ था।

सोमवार को दिन में जब कुशल सिंह की बहू कविता देवी पत्नी रमेश सिंह कुंवर आंगन में अपने दो साल के बेटे वंश की मालिश कर रही थी तभी सनकी गगन सिंह ने मासूम वंश को धारदार हथियार से काट दिया। बचाव के लिए आए कुशल सिंह को भी उसने गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को जेल भेज दिया गया
पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ कोतवाली धारचूला में आईपीसी की धारा 302 एवं 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वंश के दादा कुशल सिंह को गंभीर हालत में एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें...Nainital News: शिक्षकों ने लिया बुनियादी शिक्षा, संख्या ज्ञान, विद्यालय सुरक्षा का प्रशिक्षण

कार हादसे के मृतकों का किया अंतिम संस्कार
झूलाघाट-जौलजीबी मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों का मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। रविवार रात अमतड़ी के पास कार दुर्घटना में सिमलखर्क गांव निवासी चालक भुवन राम और रणवा गांव निवासी डंबर राम की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंपे। भुवन राम का खर्कतड़ी घाट जबकि डंबर राम का रणवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दोनों मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें