फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी नाकामी को छुपाने के लिए फोड़ रहे ठीकरा: कांग्रेस

Thu, 23 Oct 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रमेश कापड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल के अधिकारियों के काम नहीं करने के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता व पूर्व दायित्वधारी रमेश कापड़ी ने बयान जारी कर कहा कि क्षेत्र की जनता विधायक से छह बार के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है। वे अपनी नाकामी छुपाने के लिए अधिकारियों पर काम नहीं करने का दोष मढ़ रहे हैं। चुनाव के समय डीडीहाट में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणा की गई थी। इस काम के नहीं होने के पीछे भी अधिकारी जिम्मेदार हैं। सीराकोट तक रोपवे बनाने की उनकी घोषणा भी हवाई साबित हुई है। प्रदेश की सत्ता में विधायक की सरकार है। यदि इसके बाद भी अधिकारी विधायक की नहीं सुन रहे तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन


फोटो-23 पीटीएच 20 पी-कांग्रेस नेता रमेश कापड़ी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें