फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए की रायशुमारी

Tue, 16 Jun 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन पाटनी के बूथ शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बूथ शक्ति केंद्र के संयोजक मोहन पाटनी की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष अशोक सिंह अधिकारी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन विस्तार पर चर्चा की। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश सिंह कुंवर ने किया। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, आरडी चौथिया, हरीश सिंह अधिकारी, गौरव पांडेय, हरीश महर, सूरज कुमार, पूरन सिंह भुवन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें