फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने झोंकी ताकत

Tue, 21 Jan 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा की नगर निगम मेयर पद प्रत्याशी कल्पना देवलाल के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंकी। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी को जिताने की अपील की। सोमवार को नगर के अलग-अलग जगहों पर वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे रहे। इस दौरान दीपिका बोहरा, गीता पंत, माला सौन, रोहित ओझा, चंद्रा पंत ने भाजपा के पक्ष में वोट डालने को कहा। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए भाजपा का मेयर लाना जरूरी है। सांसद अजय टम्टा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की अध्यक्षता में रामलीला मैदान से रैली निकालकर गांधी चौक होते हुए भाजपा चुनाव कार्यालय तक रोड शो किया। इस दौरान कोमल मेहता, दीपक चंद राजा, रघुवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें