पिथौरागढ़। खटीमा से पिथौरागढ़ आ रही एक बाइक बसौली के पास रपट गई। घटना में बाइक में सवार दो युवक हर्षित चंद व करन धामी घायल हो गए। एक घायल ने घटना की जानकारी अपने साथी को दी। साथी दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी ने घायलों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया। डॉ. अभिषेक ने बताया दोनों युवकों के हाथ और पैर में चोट लगी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।