फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जमीन धंसने से प्राथमिक विद्यालय भंडारीगांव का भवन क्षतिग्रस्त

Mon, 21 Aug 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। जमीन धंसने से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भंडारीगांव का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। पूरे भवन में दरारें पड़ गई हैं। इससे भवन में शिक्षण कार्य करने में खतरा पैदा हो गया है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पठन-पाठन की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय विर्थी में कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी मार्ग पर स्थित भंडारीगांव में कई वर्षों से जमीन धंस रही है। शासन की ओर से मुआवजा मिलने के बाद यहां के कई परिवार पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। रविवार की रात बारिश के दौरान प्राथमिक विद्यालय के स्थान वाली जमीन धंसने से विद्यालय भवन में दरारें पड़ गईं। भवन के क्षतिग्रस्त होने से विद्यालय में शिक्षण कार्य करना खतरनाक हो गया है।
स्थिति को देखते हुए सोमवार को एमएमसी अध्यक्ष चंद्र राम की अध्यक्षता में सदस्यों और अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में पढ़ाई का संचालन नजदीकी विद्यालय विर्थी में करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बाद में प्रस्ताव उप शिक्षा अधिकारी मुनस्यारी को सौंपा गया। वहां धरम सिंह, गोकर्ण राम आदि अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। विभाग ने प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें