फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भंडारी दंपति बने क्षेत्र पंचायत सदस्य

Thu, 31 Jul 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़) । कनालीछीना विकासखंड से भंडारी दंपति प्रशांत भंडारी और उनकी पत्नी रीना भंडारी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। प्रशांत भंडारी पूर्व में कनालीछीना के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं जबकि उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।कनालीछीना निवासी प्रशांत भंडारी ने छात्र संघ चुनाव से राजनीति में कदम रखा। इसके बाद वे कनालीछीना के ब्लाक प्रमुख रहे। इस बार उन्होंने नेपाल सीमा से सटी द्योगड़ा पीपली क्षेत्र पंचायत सीट से चुनाव लड़ा। चुनाव मैदान में छह उम्मीदवार थे। प्रशांत भंडारी सभी प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देकर 137 मतों से विजयी हुए हैं। उनकी पत्नी रीना भंडारी बनीगांव पुखरोड़ा सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार थीं। उन्होंने 550 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें