धारचूला/पिथौरागढ़। दारमा क्षेत्र में हुई बारिश से भैति और खेत नाला उफान पर है। इस कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बीते दिनों अतिवृष्टि के कारण भैति नाले पर बना बैलीब्रिज बह गया था। यहां पर बीआरओ ने अस्थायी तौर पर यातायात शुरू कराया है।
बारिश के कारण भैति नाले का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। उप प्रधान गजेंद्र रोकाया, हरेंद्र दानू और रामू रोकाया ने बताया कि तवाघाट सोबला सड़क के भैति नाले का जलस्तर बढ़ने से गाड़ियों का संचालन फिर से बंद हो गया है।
लोग भैति नाले के पानी के बीचोबीच से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेत में भूस्खलन होने से सड़क बंद है और नारायणपुर में सड़क धंसने से यातायात बंद है। बीआरओ जेसीबी लगाकर बंद सड़क खोलने में लगा है।
जिले की बंद सड़कें
गिन्नी बैंड-समकोट, मुनस्यारी-हरकोट, बंगापानी-जाराजीबली, मदकोट-दारमा, मंसूरी-कांडा होकरा, नाचनी बसंतकोट, आदिचौरा-सिन्नी, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, बांसबगड़-धामीगांव, छिरकिला-जम्कू, मदकोट-तोमिक, आदिचौरा-हनेरा, सानदेव-तुर्गोली, पिथौरागढ़-तवाघाट, तवाघाट-सोबला।
जिले में हुई बारिश (एमएम में)
धारचूला-52.8
डीडीहाट-40.00
मुनस्यारी-31.2
बेड़ीनाग-3.8
पिथौरागढ़-2.0
नदियों का जलस्तर
नदी- जल स्तर- खतरे का निशान
काली नदी - 889.40 - 890.00
जौलजीबी गोरी- 605.20 - 607.80
गोरी नदी मदकोट- 1212.70 - 1215.10
सरयू नदी- 448.10 - 453.00