पिथौरागढ़। जिले की आस्था का केंद्र सिंगाली क्षेत्र के धनलेख मंदिर में 12 मई से भागवत कथा का शुभारंभ होगा। आयोजक मंडल के उमेश भट्ट ने बताया कि नौरियाल भट्ट परिवार यह धार्मिक आयोजन कर रहा है। शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। पुष्कर राज ओझा कथा वाचन करेंगे। 19 मई को हवन और भंडारे के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा। उन्होंने लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर कालसिन और छुरमल देवता का आशीर्वाद लेने की अपील की है। संवाद