गंगोलीहाट के मां छिमाल देवी मंदिर में हवन करते पंडित। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौगागढ़)। मां छिमाल देवी मंदिर में 10दिनी श्रीमद् देवी भागवत कथा का दुर्गा सप्तशती यज्ञ के साथ शुक्रवार को समापन हो गया। सुबह गणेश पूजा, पूर्वांगी कर्म, कन्या पूजन के बाद 108 पंडितों ने देवी प्रांगण में दुर्गा सप्तशती हवन किया। पंचामृत और गंगाजल से मां छिमाल देवी का स्नान किया गया। हवन के बाद व्यास किशोर जोशी ने देवी की महिमा का बखान किया। उन्होंने देवी भागवत के सफल आयोजन के लिए सभी को आशीर्वाद दिया। बाद में हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संवाद