फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हवन और भंडारे के साथ भागवत कथा संपन्न

Fri, 27 Feb 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। भंडारी गांव रजवार के ब्रह्मपुरी पैराड़ में आयोजित भागवत कथा का हवन और भंडारे के साथ समापन हुआ। अंतिम दिवस कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक सुदर्शन जोशी ने सुदामा चरित का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है जो संकटकाल में साथ न छोड़े। सही मार्ग दिखाए और बुराइयों से बचाए। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक प्रकाश चंद्र लेखक, देवेंद्र लेखक, सूरज लेखक, ग्राम प्रधान मनोज चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें