फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर यातायात : पहाड़ रूट के लिए टनकपुर मंडल में नई बसों का पहुंचना शुरू

Fri, 27 Nov 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। पहाड़ रूट में छोटी बसों की कमी अब जल्द दूर होने लगेगी। बंद रूटों में भी बसें दौंडने पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। रोडवेज के प्रमुख टनकपुर मंडल के अंतर्गत पहाड़ रूट पर नई बसों की डिमांड लंबे समय से की जा रही है। इस पर दीपावली के बीच मंडल के 20 बसों की सौगात मिली थी लेकिन इन बसों की देहरादून में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही थी। अब इन बसों का मंडल मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गया है। एआरएम तकनीकी सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आठ बस रजिस्ट्रेशन होते ही मंडल मुख्यालय पहुंची। इनमें से चार-चार बसों को लोहाघाट और पिथौरागढ़ डिपो में भेजा गया। अब शेष 12 बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया देहरादून में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें