पीजी कॉलेज बेड़ीनाग में कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पीजी कॉलेज बेड़ीनाग ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा को 12-5 से रौंद दिया। इससे पूर्व पीटीए के अध्यक्ष कैप्टन धन सिंह खाती ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलकूद से मनोरंजन के साथ विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डा.डीके पांडे, क्रीड़ा प्रभारी डा. संजय कुमार, हैंडबाल कोच योगेश जोशी, डा. दीपक दुर्गापाल, डा. राघव झा, डा. एमएस कुटियाल, डा. पूनम मियान, डा. जेएन पंत, डा. एपी सिंह आदि मौजूद थे। संचालन कॉलेज के चीफ प्राक्टर डा. पंकज उप्रेती ने किया। अन्य मैचों में एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ ने पीजी कॉलेज बागेश्वर को 12-4 से तथा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने पीजी कॉलेज रामनगर को 15-4 से शिकस्त दी।