फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी दौड़ेंगी नेशनल एथलेटिक्स में

Mon, 07 Dec 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पमस्यारी गांव निवासी धावक तुलसी खोलिया ने तीन दिसंबर को देहरादून में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन और पांच किलोमीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। तुलसी अब 12 दिसंबर से जम्मू में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेगी। तुलसी इससे पहले पंजाब की तरफ से एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेती थीं। पंजाब में उन्होंने 15 स्वर्ण पदक जीते थे। अब तुलसी देहरादून के महाराणा स्पोर्ट्स कालेज से अध्ययन कर रही हैं। तुलसी के कोच प्रीतम वीनथ ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी तुलसी तीन और पांच किलोमीटर दौड़ में ही हिस्सा लेगी। तुलसी की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों तथा पमस्यारी गांव के लोगों ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें