फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिना डॉक्टरों के बेस अस्पताल को चलाने की तैयारी

Fri, 24 Feb 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यहां कामचलाऊ व्यवस्था कर बेस अस्पताल शुरू करने की कवायद चल रही है। पूर्व में स्वास्थ्य विभाग ने बेस के संचालन के लिए डॉक्टरों समेत अन्य पदों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था जिसे अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। वहीं, बेस अस्पताल शुरू करने के लिए अल्मोड़ा और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से उपकरण समेत अन्य सामग्री लाई जा रही है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में 63 करोड़ रुपये की लागत से बेस अस्पताल का निर्माण कार्य किया गया है। अब इसके संचालन के लिए हल्द्वानी और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से उपकरण लाए जा रहे हैं। वहीं, डॉक्टर, नर्स सहित अन्य पद अब तक स्वीकृत नहीं हुए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि जब पदों को स्वीकृति ही नहीं मिली है तो बेस के संचालन के लिए डॉक्टर कहां से आएंगे। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों से बेस अस्पताल में डॉक्टर भेजने की बात कही जा रही है। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों के सहारे भी बेस अस्पताल के संचालन की तैयारी हो रही है।

अगर ऐसा हुआ तो पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल पर निर्भर मरीजों पर भी बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। जिला अस्पताल अभी एक सर्जन के भरोसे चल रहा है जबकि हृदय रोग विशेषज्ञ का पद सात वर्षों से खाली है। स्टाफ के अभाव में आईसीयू का संचालन शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बेस अस्पताल के संचालन लिए जरूरी स्टाफ
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, न्यूरो फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, दो ईएनटी सर्जन, आर्थो सर्जन, दो आई सर्जन, पैथोलॉजिस्ट, छह जीडीएमओ, छह ईएमओ, दो गाइनोलॉजिस्ट, एक चर्म रोग विशेषज्ञ, दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो निश्चेतक, एक मनोचिकित्सक, चार एलएमओ, एक वरिष्ठ दंत शल्यक, एक दंत चिकित्सक, फिजियोथैरेपिस्ट, दो मैटर्न, 18 सिस्टर, 36 स्टाफ नर्स, एक प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, पांच चीफ फार्मासिस्ट, नौ फार्मासिस्ट, तीन एलटी, दो ईसीजी टेक्नीशियन, दो एक्सरे टेक्नीशियन, एक डार्क रूम सहायक, दो सिटी स्कैन टेक्नीशियन, दो डायलिसिस टेक्नीशियन, तीन नेत्र सहायक, डेंटल हाईिजनिस्ट, 15 डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, दो प्रधान सहायक, दो वरिष्ठ सहायक, छह कनिष्ठ सहायक, एक स्टोर कीपर, एक स्टीवर्ड, एक इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, दो वाहन चालक और 60 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी।

बेस अस्पताल के संचालन के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से डॉक्टर आएंगे। पदों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। -रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।

बेस अस्पताल के संचालन के लिए पदों का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिसे अभी स्वीकृति नहीं मिली है। वर्तमान में बेस के संचालन के लिए आवश्यक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। -डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें