फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: एक सप्ताह में शुरू करें बेस अस्पताल का संचालन

Sat, 18 Feb 2023 06:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल के संचालन के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम रीना जोशी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल के संचालन के लिए डीएम ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर बेस अस्पताल का संचालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम रीना जोशी ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद बरनौलिया को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से आईसीयू बैड, बंटी लेटर बेड, सामान्य बेड, मॉनिटर, डिस्पोजल बेडशीट, डेंटल चेयर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि उपयोगी सामान को लाकर जल्द से जल्द बेस चिकित्सालय में स्थापित करने और सीएमओ के साथ समन्वय बनाकर एक सप्ताह के भीतर बेस अस्पताल का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।

डीएम ने ब्रिडकुल के मैनेजर संजय कुमार जैन को बेस अस्पताल में डाॅक्टर, नर्स के लिए अलग बाथरूम, टॉयलेट और ओपीटी के अंदर ही डॉक्टर, नर्स के लिए बाथरूम, टॉयलेट बनाने, चिकित्सालय का बचा हुआ कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, मुख्य कोषाधिकारी को बेस अस्पताल का संयुक्त खाता खोलने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम सदर अनुराग आर्य, सीएमओ एचएस ह्यांकी, जिला अस्पताल के सीएमएस जेएस नबियाल, ब्रिडकुल के परियोजना मैनेजर संजय कुमार जैन, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें