फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: बेस अस्पताल को हैंडओवर कर संचालन शुरू करें

Thu, 09 Feb 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के लिंठ्यूड़ा स्थित बेस अस्पताल के भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बेस अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। बेस को शुरू करने के लिए प्रारंभिक स्टॉफ उपलब्ध कराया जाएगा और धीरे-धीरे स्टॉफ की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेस संचालन के लिए मुख्य सचिव और उन्हें खुद आना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ पहुंचे स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ बेस अस्पताल की ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर समेत अन्य ब्लाॅकों का निरीक्षण किया। कहा कि जब तक मेडिकल कॉलेज का भवन नहीं बन जाता है तब तक इसका संचालन मेडिकल कॉलेज संस्थान ही करेगा। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में बेस में जरूरी उपकरण उपलब्ध हो जाएं। कुछ उपकरण स्वास्थ्य विभाग और कुछ मेडिकल कॉलेज उपलब्ध कराएं।

स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा कुछ उपकरण
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल के संचालन के लिए कुछ उपकरण स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा हल्द्वानी और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से अन्य उपकरण मांगकर संचालन शुरू कराया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, ईएनटी, निश्चेतक, रेडियोलॉजिस्ट, आर्थो, बाल रोग विशेषज्ञ, पैरा मेडिकल आदि विशेषज्ञों की तैनाती जरूरी है। उन्होंने बेस में स्टॉफ उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ डॉ. एचसी ह्यांकी को निर्देश दिए। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और अल्मोड़ा से स्टॉफ, बांडधारी विशेषज्ञ डॉक्टरों, पीजी और यूजी डॉक्टरों की तैनाती के लिए सीएमओ को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक हजार मेडिकल हेल्थ और मेडिकल एजुकेशन में दो हजार से अधिक लोगों की तैनाती होनी हैं। संवाद
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से कहा आप कुछ नहीं कर रहे
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरविंद से कहा कि डेढ़ साल से आप यहां तैनात हैं लेकिन कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य को जल्द से जल्द बेस अस्पताल का संचालन शुरू कराने को कहा। उन्होंने प्राचार्य से पूछा कि ब्रिडकुल के साथ आपने कितनी बैठकें की। स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ के प्राचार्य एवं स्वास्थ्य विभाग के डीटीओ को बेस संचालन के लिए जरूरी उपकरणों को हल्द्वानी, अल्मोड़ा जाकर देखने और बेस अस्पताल में स्थापित करने के निर्देश दिए। संवाद

ऑपरेशन थियेटर के अंदर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करें
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश ने ऑपरेशन थिएटर का कार्य जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्रिडकुल को एक सप्ताह में निर्माण कार्य का प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा। संवाद

विशेषज्ञ डॉक्टर को प्रत्येक माह मिलेगा चार लाख
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में सेवा देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर को प्रत्येक माह चार लाख तक का भुगतान किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि वर्ल्ड बैंक की योजना के तहत ऐसा प्रावधान है। खासकर पिथौरागढ़ में तो चार लाख का भुगतान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें