फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में कल से शुरू होगा बेस अस्पताल का संचालन

Sat, 25 Feb 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में 27 फरवरी से बेस अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए 10 डॉक्टर, पांच फार्मासिस्ट और आठ मल्टीपर्पज वर्कर (एमपीडब्ल्यू) को तैनात कर दिया है। डीएम रीना जोशी ने अस्पताल का निरीक्षण कर संचालन के तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


डीएम शनिवार को बेस अस्पताल पहुंचीं जहां उन्होंने मेडिकल अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरविंद बरनौलिया को अस्पताल के संचालन के लिए आवश्यक उपकरण डॉक्टरों के साथ समन्वय कर स्थापित करने को कहा। डीएम ने बताया कि 27 फरवरी से बेस अस्पताल का संचालन शुरू होना है।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और अल्मोड़ा से आने वाली सामग्री को डॉक्टरों को उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने एसीएमओ को एक्सरे मशीन स्थापित करने एवं प्रथम चरण में ओपीडी और माइनर ओटी शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें